ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन टी-20 लीग सीजन-14 के लीग मैच में टीम ए-7 ने रोवर्स-11 को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रोवर्स-11 ने 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। विपक्षी टीम की ओर से अंकुर आनंद ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए-7 ने तीन विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। अनुज चौहान को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।