ग्रेटर नोएडा(संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-16 के लीग मैच में टीम ए-7 ने लिगेसी वॉरियर्स को पांच विकेट से पराजित किया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले राहुल को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।पहले बल्लेबाजी करते हुए लिगेसी वॉरियर्स ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट पर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। गोल्डी ने 66 रन की पारी खेली। विपक्षी टीम की ओर से राहुल ने चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए-7 ने पांच विकेट पर 182 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मनोज शर्मा ने 66 रन की पारी खेली। लिगेसी वॉरियर्स की ओर से अभिषेक ने दो विकेट हासिल किए।