ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में स्पार्टन वॉरियर्स ने टीम ए-7 को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम ए-7 ने टी-20 मुकाबले में नौ विकेट पर 109 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन वॉरियर्स की टीम ने छह विकेट के नुकसान पर 110 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। सुहास चंद्रा ने मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता।