ग्रेटर नोएडा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सामाजिक विज्ञान प्रवक्ता राजेश खन्ना ने आईआईएम अहमदाबाद में आयोजित पांच दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया। प्रशिक्षण में शैक्षिक नेतृत्व, गेमीफिकेशन, डेटा आधारित सुधार, शिक्षक विकास और मॉड्यूल डिजाइन जैसे विषयों की जानकारी दी गई। राजेश खन्ना ने बताया कि प्रशिक्षण में मिली नई अवधारणाओं को डायट के माध्यम से शिक्षकों, शैक्षिक अधिकारियों और डीएलएड प्रशिक्षुओं तक पहुंचाया जाएगा। प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान से प्राप्त प्रशिक्षण जिले की शिक्षा व्यवस्था को अधिक गुणवत्तापूर्ण और नवाचारी बनाने में मदद करेगा। ब्यूरो