फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधायक धीरेंद्र सिंह से मिले शिक्षक संघ पदाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह से मंगलवार को शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। उन्होंने विधायक को 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा। विधायक ने शिक्षकों के भविष्य से जुड़ी समस्या की गंभीरता को समझते हुए संगठन के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि शीघ्र ही वह मुख्यमंत्री से भेंट करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विनोद नागर, राष्ट्रीय काउंसलर प्रांतीय ऑडिटर व जिला मंत्री नरेश कौशिक, सतपाल सिंह आदि उपस्थित रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें