फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मांगों को लेकर शिक्षकों का धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सूरजपुर स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर बृहस्पतिवार को यूपी एजुकेशनल ऑफिसर्स, मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन गौतमबुद्घ नगर की ओर से अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष विवेक यादव व उपाध्यक्ष दीपक त्यागी ने बताया कि बीते पांच वर्षों से राजकीय शिक्षक व कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हुई है। उनकी पेंशन व जीपीएफ ग्रेच्युटी आदि का भुगतान व्यवस्था मंडल पर सुनिश्चित आदि कराने की मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष रविंद्र चपराना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, सचिव सुनील कुमार, संतोष कुमार, अनिल कुमार, शुभनीश कुमार, नीरज मालवीय, ज्योति अग्रवाल, अनुराधा तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें