ग्रेटर नोएडा। परिषदीय स्कूलों में गठित मीना मंच के सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता प्रदान करने व सेल्फ एस्टीम के क्रियान्वयन के लिए मास्टर ट्रेनर की कार्यशाला प्रयागराज में हुई। इसमें जिले की आरती कुलश्रेष्ठ, अर्चना पांडेय, ममता शर्मा, दादरी और ज्योतिर्मयी पांडेय, अनामिका शर्मा और महेश कुमार ने प्रतिभाग किया। ब्यूरो