ग्रेटर नोएडा। दीवानी न्यायालय परिसर में संविधान संवाद अभियान के तहत विद्यालयों में विधि साक्षरता क्लबों के संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण राष्ट्रीय और उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर दिया गया। सचिव शिवानी रावत ने अध्यक्षता करते हुए सभी विद्यालयों में विधि साक्षरता क्लब स्थापित होने की जानकारी दी। इन क्लबों से कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को संविधान, विधिक अधिकारों और कानून की सांविधानिक जानकारी मिलेगी। प्रत्येक विद्यालय से एक नोडल शिक्षक क्लब की निगरानी करेगा। प्रशिक्षण में भारतीय संविधान, पॉक्सो अधिनियम, निशुल्क विधिक सहायता और निर्वाचन व्यवस्था पर जानकारी दी गई। सिविल जज सिद्धार्थ कुमार, अंकिता सिंह, जूही आनंद सहित कई अधिवक्ता और शिक्षक उपस्थित रहे। ब्यूरो