फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट पर टीईटी अनिवार्य करने के आदेश के विरोध में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष निरंजन सिंह नागर ने बताया कि पहली से आठवीं कक्षा तक के शिक्षकों के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से टीईटी पास करना अनिवार्य करने के आदेश का संघ विरोध करता है। आदेश को हटाने की मांग को लेकर पदाधिकारियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व शिक्षा मंत्री के नाम जिलाधिकारी के प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी अनिल सारस्वत को ज्ञापन सौंपा। उमेश राठी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से भारत सरकार से अपील की गई है कि संसद में विधेयक लाकर इस कानून को बदला जाए नहीं तो शिक्षक संघ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करेगा। इस अवसर पर संतोष नागर, उमेश राठी, सतपाल लोहिया, संजय भाटी, सत्यवीर नागर, पम्मी मलिक, विनोद नागर, नरेश कौशिक, सावित्री नागर, राकेश गौतम, गीता भाटी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें