जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में प्रशिक्षण लेने के बाद मौजूद शिक्षक स्त्रोत डायट
ग्रेटर नोएडा। डायट में माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रज्ञा प्रवाह प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे बैच का समापन हुआ। प्रशिक्षण में मूल्य आधारित शिक्षण, विद्यालय प्रबंधन, माइंडफुलनेस और समावेशी शिक्षा पर गतिविधि आधारित सत्र आयोजित किए गए। डायट प्राचार्या अर्चना गुप्ता ने शिक्षकों से प्रशिक्षण की सीख को विद्यालयों में लागू कर विद्यार्थियों में संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारी विकसित करने का आह्वान किया। ब्यूरो