फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों को फोन कर याद दिलाई जा रही जनगणना ड्यूटी की जिम्मेदारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। जनगणना को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 22 मई से घर-घर जाकर शिक्षक जानकारी जुटाएंगे। बीएसए कार्यालय इस बाबत सभी संबंधित कार्मिकों को फोन कर संपर्क कर रहा है, ताकि इसे समयबद्ध और सुचारु रूप से पूरा कराया जा सके। शिक्षकों को जनगणना की जिम्मेदारियों को भी याद कराया जा रहा है। शिक्षा विभाग के अनुसार, सरकारी और निजी विद्यालयों के शिक्षकों की भी जनगणना ड्यूटी लगाई गई है। विभाग ने सभी कार्मिकों को समय पर प्रशिक्षण में शामिल होने और निर्धारित प्रारूप के अनुसार काम करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए कार्यालय से कर्मचारियों को फोन कर उनकी उपलब्धता, प्रशिक्षण में मौजूदगी और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी ली जा रही है।विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिन कर्मचारियों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, वे खुद कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को बिना लिखित अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें