पानीपत (वि)। डीपीएस में अंतर्राष्ट्रीय एक्सचेंज कार्यक्रम के अंतर्गत कनाडा के दो स्कूलों के अध्यापकों और छात्रों ने शिरकत की। विद्यालय के अध्यापकों और छात्रों ने भारतीय संस्कृति की परंपरा के अनुसार उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सर्वप्रथम छात्रों ने उन्हें तिलक लगाया। तत्पश्चात मंत्रोच्चारण की ध्वनि पर उन्होंने विद्यालय की कॉर्डिनेटर आभा विषाद के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने विद्यालय के परिसर और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया। विद्यालय के प्रो. वाइस चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के कार्यक्रम को आयोजित करने का उद्देश्य
सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना है।