फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर हुई शिक्षक-अभिभावक बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जिले के तीन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) हुई। इसमें जिला समन्वयक पूजा व सुपरवाइजर विनोद कुमारी मौजूद रहे। अभिभावकों को पीटीएम के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। बताया गया कि प्रत्येक माह आयोजित होने वाली पीटीएम में बच्चों के समग्र विकास से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाती है। इस पीटीएम में नए बच्चों का स्वागत, पोषण पाठशाला के माध्यम से संतुलित आहार की जानकारी देने के साथ ही खेल आधारित गतिविधियों के जरिए बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास पर विशेष चर्चा की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बताया कि किस प्रकार खेल-खेल में बच्चों के सीखने की क्षमता को बढ़ाया जा रहा है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेणु, रूमी शर्मा, ममता, रेखा, ऊषा सहित अन्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें