ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेकेंड इनिंग क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे फ्रेंडशिप कप सीजन-20 के लीग मैच में टीसीएस नोएडा ने जेजेसीसी को आठ विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेजेसीसी की टीम 20 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। टीसीएस के शशांक भारती ने चार विकेट लिए। जवाब में टीसीएस नोएडा ने दो विकेट खोकर 97 रन बनाकर जीत दर्ज की। शशांक मैन ऑफ द मैच बने।