नोएडा के थाना सेक्टर-126 के ट्रक मार्केट में 16/17 नवंबर 2026 को एक टैक्सी कार में आग लगी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर सर्विस यूनिट और सीएफओ गौतमबुद्धनगर मौके पर पहुंचे। फायर सर्विस की सहायता से आग को पूरी तरह बुझा दिया गया। कार के अंदर एक व्यक्ति झुलसा हुआ मिला। उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। चिकित्सकों ने वहां उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।