नोएडा (संवाद)। सेक्टर-77 स्थित प्रतीक विस्टरिया सोसाइटी में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन जोश टीम की सदस्य शालिनी किशोर, प्रिया शर्मा, श्वेता मित्तल, वर्षा श्रीवास्तव, स्वाति पवार, निशा गौर और जिहा महाजन ने किया। मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट अनीता पांडे रहीं। डांसर राहुल ने प्रस्तुति देकर सभी को झुमने पर विवश कर दिया। वहीं स्वाति पवार ने ज़ुम्बा सेशन कराया। सनाया अग्रवाल और मिहिका पाणिग्रही ने कराटे के जरिए सेल्फ डिफेंस का प्रदर्शन किया।