फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सड़क निर्माण के गड्ढे में गिरा ऑटो, सवारियों को लगी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। नगर के रेलवे रोड पर आरओबी पुल के समीप सड़क निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। हादसे में कुछ सवारियों को चोट लगी। ऑटो पलटने के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर ऑटो को सीधा कराया और सवारियों को बाहर निकाला। मुख्य तिराहे से रेलवे स्टेशन और आरओबी पुल के पास की कॉलोनियों के लिए ऑटो चलते हैं। बुधवार को चालक मुख्य तिराहे से सवारियां लेकर रेलवे रोड से आरओबी की ओर जा रहा था। निर्माणाधीन सड़क के पास ऑटो गड्ढे में गिरकर पलट गया। हादसे में कुछ सवारियों को चोट लगी। प्राथमिक उपचार के बाद सभी अपने गंतव्य की ओर चले गए। ऑटो चालक भी वाहन को सीधा कर वहां से चला गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें