फोटो:-
ग्रेटर नोएडा। एनसीसी कैडेट्स को वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-122 के आठवें दिन साइबर सुरक्षा के उप निरीक्षक समरपाल सिंह ने साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया। ग्रेनो वेस्ट के एस्टर पब्लिक स्कूल में जारी 31वीं यूपी कन्या वाहिनी एनसीसी के प्रशिक्षण शिविर में शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार की जानकारी, ड्रिल, मैप रीडिंग, फील्ड क्राफ्ट और फायरिंग भी सिखाई गई। अफसरों ने बताया कि शिविर के माध्यम से कैडेट्स में प्रतियोगी भावना को विकसित करना है। ब्यूरो