फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विधानसभा चुनाव में अधिकतम मतदान का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को विकास भवन के सभागार में स्वीप कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। साथ ही यहां अफसरों को स्वीप का प्रशिक्षण भी दिया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव-2027 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर जोन दिया गया है। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि वो हर पात्र मतदाता को लोकतंत्र से जोड़ने का काम करेंगे। प्रशिक्षण सत्र में जनपद की सभी तहसीलों और विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने की कार्ययोजना बनी। अधिकारियों को क्षेत्रवार अभियान चलाकर अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने के निर्देश दिए गए। स्वीप कार्यक्रम को जनभागीदारी का अभियान बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जोड़ा जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें