फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: टूटी सड़कों और बाढ़ राहत को लेकर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी में बाढ़ और जर्जर सड़कों की समस्या को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने खोखले दावों के अलावा सड़कों की मरम्मत, जलभराव से निपटने और बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पद संभालते समय दिल्ली को लंदन बनाने का दावा किया था लेकिन आज हालात यह हैं कि लोग टूटी सड़कों और जलभराव से जान जोखिम में डालकर चलने को मजबूर हैं। अलीपुर हाईवे पर पांच फुट का गड्ढा हो या सदर बाजार, चांदनी चौक और लाल किला मार्ग पर सीवर व जलभराव की समस्या हर जगह लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें