नोएडा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनील जयहिंद ने नोएडा महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम कुमार तंवर को सलाहकार परिषद का सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर रामकुमार तंवर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा और विश्वास अहम जिम्मेदारी देकर दिखाया है उसका निर्वहन करने के लिए तन, मन और धन से पार्टी की सेवा करूंगा। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व पीसी सदस्य रिजवान चौधरी, वरिष्ठ नेता हरेंद्र शर्मा जिला कांग्रेस महासचिव आरके प्रथम, जिला कांग्रेस सचिव तनवीर अहमद, जिला कांग्रेस महासचिव रूबी चौहान, कांग्रेस नेता जितेंद्र चौधरी, अवनीश तवर, कांग्रेस नेत्री शिखा मिश्रा आदि उन्हें बधाई दी। ब्यूरो