फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के माॅडल्स से दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी। जेवर स्थित प्रज्ञान पब्लिक स्कूल में अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) के अवसर पर विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान की संयुक्त प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दर्शायी। विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक दृष्टि, रचनात्मक सोच, अनुसंधान क्षमता और अभिव्यक्ति कौशल का प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने थर्मामीटर, कैंडल, बबल सोम, बॉयल सिरिंज, हैंड पंप रेस्पिरेशन, मेटल डिस्प्लेसमेंट, इलेक्ट्रॉनिक लाइन, लॉ ऑफ मोशन, प्रोटीन सिंथेसिस, हाइड्रोलिक लिफ्टिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, लेयर्स ऑफ अर्थ, ट्रांसपिरेशन इन प्लांट्स, लाइफ प्रोसेस तथा सोलर एनर्जी जैसे आकर्षक और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए। इस दौरान स्कूल प्रबंधक डॉ. हरीश कुमार शर्मा, प्रधानाचार्या डॉ. दीप्ति शर्मा, शिक्षक प्रवीण कुमार, धीरज सिंह, अमोल कुमार शर्मा, अतिथि प्रधानचार्य जॉन रिजवी, शिक्षक अनिल कुमार, शिक्षक आमिर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें