फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिपो होल्डर से हर माह राशन लें : सीमा शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। डिपो होल्डर को विभाग द्वारा हर पात्र परिवारों के मुताबिक अनाज दिया जाता है। लोगों को साल के पूरे 12 महीने का राशन डिपो होल्डर से जरूर लेना चाहिए। अगर कहीं पर कोई परेशानी आए तो वे इस बारे में संबंधित विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि वर्तमान में जिले में एक लाख 44 हजार के करीब कार्डधारक हैं। वहीं 428 डिपो होल्डर राशन वितरण के कार्य में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अगर अंगूठा लगाने से पहले डिपो धारक से राशन लेना चाहिए। कुछ लोग जानकारी नहीं होने के कारण डिपो होल्डर के पास अपना राशन छोड़ देते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। बीपीएल व एएवाई को प्रति राशन कार्ड दो लीटर सरसों का तेल 40 रुपये व एक किलो चीनी साढ़े 13 रुपये की दर से दी जा रही है। ऐसे में अपने नजदीकी डिपो होल्डर से समय पर राशन को प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए विभाग के कार्यालय में भी पात्र व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। जिससे लोगों की शिकायत का समय पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें