ग्रेटर नोएडा। शारदा यूनिवर्सिटी की पीएचडी छात्रा तहरीन ने मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन फंक्शनल मैटेरियल्स एंड डिवाइसेज में दो अवॉर्ड हासिल किए। उन्होंने कैंसर थेरेपी पर आधारित अपने शोध कैंसर के इलाज के लिए पौधों की मदद से बनाए गए बायोफंक्शनलाइज़्ड फेराइट नैनोकम्पोजिट्स का प्रस्तुतीकरण किया। उत्कृष्ट शोध के लिए उन्हें बेस्ट ओरल प्रेजेंटेशन अवॉर्ड और यंग रिसर्चर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। ब्यूरो