फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाल्मीकि पर झांकियों ने मोहा मन

Mon, 26 Oct 2026 07:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कस्बे में सोमवार को महर्षि वाल्मीकि युवा कमेटी के तत्वावधान में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, हनुमान, लव-कुश समेत विभिन्न देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। डीजे, बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की धुन पर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।इसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष ठाकुर शशांक सिंह ने किया। इससे पहले महर्षि वाल्मीकि के जीवन व शिक्षाओं को याद किया गया। इस दौरान राबिन छजलाने, अजय हांडा, अरविंद हांडा, गौरव चिंगडालिया, विवेक किशोर सहित कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें