ग्रेटर नोएडा (संवाद)। अरिहंत आर्डन सोसाइटी में टेबल टेनिस टूर्नामेंट आयोजित हुआ। इसका संचालन व आयोजन समिति सदस्य रवि शंकर, ललित गुप्ता, मनोज कुमार और प्रिया गुप्ता ने किया। पुरुष युगल फाइनल में उत्कर्ष रावत व मानसा महतो ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं हेमंत टंडन व शरद टंडन उपविजेता रहे। बालक एकल फाइनल में आदित्य यादव ने स्वर्ण और अतिक्श गोयल ने रजत पदक जीता। बालक युगल मुकाबले में अतिक्श गोयल व आदित्य यादव की जोड़ी विजेता बनी, जबकि विहान वोहरा व दिव्यांश तिवारी उपविजेता रहे। वहीं पुरुष एकल फाइनल में उत्कर्ष रावत ने स्वर्ण और रवि शंकर ने रजत पदक जीता।