फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शहर में प्लास्टिक की बोतल से बनेंगी टीशर्ट, बैग और जैकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

शहर में प्लास्टिक की बोतल से बनेंगी टीशर्ट, बैग और जैकेट

-एनपीसीएल ने अपने तीन कार्यालयों पर लगाई चार रिवर्स वेंडिंग मशीन
-शहर के लोग डाल सकेंगे प्लास्टिक, बदले में मिलेंगे रिवॉर्ड कूपन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा पावर कंपनी लिमिटेड (एनपीसीएल) ने शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में अपने तीन कार्यालयों पर चार रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई हैं। जिनमें शहर के लोग प्लास्टिक की खाली बोतलें और एल्युमिनियम कैन डाल सकेंगे। इनसे टीशर्ट, बैग और जैकेट बनाई जाएंगी। वहीं प्लास्टिक देने वाले लोगों को बदलने में रिवॉर्ड कूपन मिलेंगे। जिनका प्रयोग शॉपिंग के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर किया जा सकेगा।
विज्ञापन


एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन सारनाथ गांगुली ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार देश को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसी मुहिम से जुड़कर एनपीसीएल ने नॉलेज पार्क चार, एक, टेकजोन-4 स्थित कार्यालय पर चार रिवर्स वेंडिंग मशीनें लगाई है। शहर के लोग प्रयोग होने के बाद प्लास्टिक की खाली (200 मिली से 2.5 लीटर) और एल्युमिनियम कैन को इन मशीन में डाल सकते है। बोतल डालने के समय लोगों को मशीन में अपना मोबाइल नंबर व अन्य सामान्य जानकारी देनी होगी। इससे बनने वाली टी-शर्ट और बैग को खरीदने का पहला मौका प्लास्टिक जमा करने वाले कूपन धारक लोगों को दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोगों ने मशीनों में प्लास्टिक कूड़ा डालना शुरू भी कर दिया है। अभी तक 481 बोतलें एकत्रित हो चुकी है। जिनको रि-साइकिल किया जा रहा है। मशीनों की मदद से शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें