फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्विस महिला हत्याकांड : परिजनों का भारत आने से इंकार, पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। स्विस महिला लीना बर्जर के परिजनों ने भारत आने में असमर्थता जताई है। ऐसे में अब पुलिस शव का डीएनए टेस्ट कराने की तैयारी कर रही है। पुलिस डीएनए रिपोर्ट को पीड़ित परिवार के पास भेज देगी। इसके बाद वह अपना डीएनए टेस्ट कराकर लीना की स्पष्ट रूप से पुष्टि कर सकते हैं। पुलिस के अनुसार, उसे विदेश मंत्रालय के माध्यम से जानकारी मिली है कि लीना के परिजन पहचान के लिए भारत नहीं सकेंगे। अब गुरप्रीत के कब्जे से मिली लीना के दस्तावेज का इस्तेमाल शरीर से लिए गए डीएनए नमूने से मिलान के लिए किया जा सकता है। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने खून के धब्बे एकत्र किए हैं और सेंट्रो से अन्य सबूत जुटाएं हैं। बुधवार को अदालत ने आरोपी को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि गुरप्रीत के पिता से अभी पूछताछ नहीं की गई है, क्योंकि वह देश से बाहर हैं। परिवार के अन्य सदस्यों से पहले ही पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें