नोएडा। आयकर चोरी के लिए बिलिंग में हेरफेर करने वाली मिठाई दुकानों के संचालकों को आयकर विभाग गलती सुधारने के लिए 31 मार्च तक का समय देगा। इस दौरान यह कारोबारी सही बिक्री के आकड़ों के साथ आयकर रिटर्न अगर दाखिल करते हैं तो विभाग कार्रवाई नहीं करेगा। ऐसा न होने पर कार्रवाई होगी। छापामारी बड़े पैमाने पर पूरे देश में हुई थी। पश्चिम यूपी में बुलंदशहर, गाजियाबाद, नोएडा में दो दुकानों पर हुई थीं। विभाग ने पाया कि इस सॉफ्टवेयर के जरिए की गई बिलिंग का डेटा डिलीट कर बदलाव कर बिक्री छिपाई गई। करीब 12 करोड़ रुपये की कर चोरी पकड़े जाने का अनुमान है। इसके लिए कारोबारियों को आयकर विभाग की तरफ से मेल भेजे गए हैं।