फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वेलफेयर एसोसिएशन की नई टीम का शपथ ग्रहण

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह उप निबंधक सदर, गौतमबुद्ध नगर के परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यतन शर्मा ने की। उपजिलाधिकारी अंशुमन सिंह ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का संचालन एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने किया। शपथ ग्रहण समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह भाटी, उपाध्यक्ष मोहित भाटी एवं रोहित शर्मा, सचिव राजकुमार बैसला, विधिक सलाहकार गिर्राज सिंह चपराना, सह सचिव राजेश भाटी, कोषाध्यक्ष परवेज तथा सांस्कृतिक सचिव श्वेता सहाय सक्सेना ने अपने पद की शपथ ली। इस अवसर पर प्रभारी उप निबंधक क्षमा गुप्ता, पूर्व विधायक समीर भाटी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजेंद्र सिंह भाटी, जिला न्यायालय बार के पूर्व अध्यक्ष प्रमेंद्र भाटी, योगेंद्र भाटी, पवन नागर और गजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें