फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पत्नी से संबंध के शक में युवक की बीयर की बोतल मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने चश्मदीद की सूचना पर आरोपी को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस मृतक के परिवार की पहचान करने में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मानसरोवर पार्क इलाके में पत्नी के साथ संबंध के शक में एक युवक की बीयर की बोतल से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। चश्मदीद की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को न्यू अशोक नगर इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त सोनू के रूप में हुई है। वह कूड़ा बीनने का काम करता था। पुलिस मृतक के परिवार वालों के बारे में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है। आरोपी की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी हीरा लाल (26) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढ़े दस बजे पुलिस को नत्थू काॅलोनी अंडरपास के पास एक व्यक्ति के खून से लथपथ हालत में पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जीटीबी अस्पताल लेकर गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान ही एक चश्मदीद ने बताया कि न्यू अशोक नगर में रहने वाले हीरालाल ने सोनू की हत्या की है। पुलिस ने इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और उसने न्यू अशोक नगर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें