यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में ब्रिक्स सम्मेलन के चलते विदेशी विमानों की शुरू हुई गतिविधियों के बाद एयरपोर्ट परिसर के बाहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी और चौकन्ना कर दिया गया है। एयरपोर्ट के आसपास के क्षेत्र में नजर रखी जा रही है और लोगों को पुलिस की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि वह किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि बिल्कुल न करें। एयरपोर्ट के 27 किलोमीटर के दायरे में प्रशासन की ओर से पहले ही कृत्रिम लाइट और लेजर लाइट जैसे उपकरणों पर रोक लगाई जा चुकी है। अब जब परिसर के अंदर रूसी सेना के कार्गो विमानों को खड़ा किया गया है और अन्य कई देशों के विमान भी यहां आ सकते हैं। एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में गश्त की जा रही है और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो