ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में खराब वायु गुणवत्ता के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। सीईओ रवि कुमार एनजी द्वारा परियोजना, उद्यान एवं स्वास्थ्य विभाग को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। सड़कों, रोड साइड पटरी, पाथ-वे और सेंट्रल वर्ज पर पानी का छिड़काव अनिवार्य किया गया है। सड़कों की सफाई मैकेनिकल स्वीपिंग से कराई जाएगी। बिल्डरों को निर्माणाधीन साइटों पर मजबूत बैरिकेडिंग के साथ पर्याप्त एंटी-स्मॉग गन लगाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण सामग्री और निर्माणाधीन भवनों को हरी चादर से ढककर लगातार पानी का छिड़काव करने को कहा गया है। ब्यूरो