फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुरेंद्र सिंह भाटी बने एसोसिएशन के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। एडवोकेट एंड डीड राइटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुरेंद्र सिंह भाटी निर्विरोध चुने गए। मोहित भाटी और रोहित भाटी को उपाध्यक्ष बनाया गया। एल्डर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप भाटी ने पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन में 500 से अधिक सदस्य हैं। 13 नवंबर को आमसभा की बैठक में 17 सदस्यीय एल्डर कमेटी गठित की गई थी। कमेटी ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी चुनी। इसमें राजकुमार बैसला को सचिव, राजेश भाटी को सहसचिव, परवेज चौधरी को कोषाध्यक्ष और श्वेता सहाय सक्सेना को सांस्कृतिक सचिव बनाया गया। इस दौरान जगवीर सिंह बैंसला, जयवीर सिंह भाटी, रामवीर नागर, नवीन चौधरी, अरुण जैन, सत्यवीर सिंह, पीयूष गुप्ता, मोनू राधव, अरविंद भाटी और देवेंद्र सक्सेना मौजूद रहे।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें