माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में सर्वोच्च न्यायालय में दाखिल याचिका पर सुनवाई के बाद बुधवार को आदेश सुरक्षित रख लिया गया। टीचर्स फेडरेशन ने टीईटी अनिवार्यता के विरोध में याचिका दाखिल की थी। फेडरेशन के अध्यक्ष मेघराज भाटी ने बताया कि सुनवाई के दौरान अधिवक्ताओं ने कहा कि आरटीई 2009 के तहत टीईटी पास अनिवार्य पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर लागू नहीं होती। उम्मीद है कि न्याय मिलेगा। शिक्षक के हर हित में संघर्ष करने को तैयार हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय सिंह, राधे रमन त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री देवेंद्र श्रीवास्तव, राममूर्ति, अशोक शर्मा उपस्थित रहे।