ग्रेटर नोएडा। दादरी कोतवाली क्षेत्र में नए गांव के पास हुई प्राधिकरण के सुपरवाइजर और सपा नेता के बेटे मोहित भाटी की हत्या के बहुचर्चित मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्पेशल लीव पिटीशन (एसएलपी) को मंजूर कर लिया है। यह मामला इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा 26 फरवरी 2026 को दिए गए फैसले के खिलाफ दायर किया गया था। बता दें कि 27 नवंबर 2018 को मोहित भाटी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस ने लुहारली गांव निवासी पुनीत भाटी को गिरफ्तार किया था। आरोपित ने बताया था कि चुनावी रंजिश में हत्या की गई थी। पुलिस ने उसके एक साथी गौरव निवासी चिरोडी लोनी को फरार बताया था। इस मामले में बाद में एक गवाह की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हालांकि मामले में परिजन ने हत्या के आरोप लगाए थे। ब्यूरो