ग्रेटर नोएडा (संवाद)। दादरी स्थित सेंट हुड कॉन्वेंट स्कूल में अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों ने उनको उपहार, शुभकामनाएं कार्ड भेंट किए। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि विद्यालय की सफलता में प्रत्येक कर्मचारी का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विद्यार्थियों ने कविता पाठ और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। वहीं स्लोगन लेखन, निबंध लेखन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।