- जीएम प्रोजेक्ट ने जारी किया आदेश
- ठेकेदारों को भी काम शुरू होने से पहले ही सुनिश्चित करनी होगी सुरक्षा
ग्रेटर नोएडा। एक तरफ ग्रेनो प्राधिकरण के सुपरवाइजर अपने काम के लिए एसओपी की मांग कर रहे थे। उधर, ग्रेनो प्राधिकरण ने उनको कोई भी हादसा या लापरवाही होने पर सीधे जिम्मेदार बना दिया है। सीईओ रवि कुमार एनजी के निर्देश पर जीएम प्रोजेक्ट एके सिंह ने आदेश जारी कर कहा है कि कलाधाम सोसाइटी जैसा हादसा दोबारा न हो। इसलिए फील्ड स्टाफ की जिम्मेदारी तय करना जरूरी है। उन्हें कहा गया है कि अगर ठेकेदार लापरवाही कर रहा है, या गुणवत्तापूर्ण काम नहीं हो रहा। इसकी तुरंत रिपोर्ट वरिष्ठ प्रबंधक को करें। इसके बाद की जिम्मेदारी वरिष्ठ प्रबंधक की होगी। ब्यूरो