बिलासपुर (संवाद)। ध्रुव क्रिकेट ग्राउंड तालड़ा में लीजेंड डोमिनेटर और लीजेंड सुपरस्टार के बीच तीसरा मैच खेला गया। सीरीज के तीसरे मैच में लीजेंड डोमिनेटर की टीम पांच विकेट से हार गई। लीजेंड सुपरस्टर के कैप्टन मनोज नागर ने टॉस जीतकर पहले लीजेंड डोमिनेटर की टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 20 ओवर में लीजेंड डोमिनेटर ने 8 विकेट खोकर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लीजेंड सुपर स्टार की टीम 5 विकेट से जीत गई। पुखराज भाटी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सीरीज का चौथा मैच 11 जनवरी को खेला जाएगा।