फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुपर किंग्स ने चार विकेट से मुकाबला जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-80 स्थित स्टार क्रिकेट मैदान में शुक्रवार सुबह यूएसए स्टाफिंग प्रीमियर लीग सीजन-2 का लीग मैच खेला गया। इसमें सुपर किंग्स इलेवन ने केपीजी टैलेंट टाइटन्स को चार विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए केपीजी टैलेंट टाइटन्स ने 10 विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुपर किंग्स इलेवन ने छह विकेट खोकर 19वें ओवर में जीत हासिल कर ली। सुपर किंग्स इलेवन के अवी ने 74 रन की पारी खेलते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार हासिल किया। केपीजी टैलेंट टाइटन्स के प्रिंस सिंह ने तीन विकेट लेकर बेस्ट बॉलर का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें