नोएडा (संवाद)। सेक्टर-73 स्थित यदु पब्लिक स्कूल मैदान पर चल रहे सेकेंड ग्लोरी कप अंडर-13 लीग मैच में सुपर क्रिकेट क्लब ने ईस्ट प्वाइंट क्रिकेट एकेडमी को 82 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सुपर क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 191 रन बनाए। आरव राय ने 52 और कुनाल यादव ने 25 रन की पारी खेली। जवाब में ईस्ट प्वाइंट की टीम 109 रन पर सिमट गई। सुपर क्लब के अनिकेश ने चार विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच, जबकि आयुष मौर्या को पांच विकेट के लिए बेस्ट बॉलर चुना गया।