नोएडा (संवाद)। सेक्टर- 73 यदु पब्लिक स्कूल में शुक्रवार सुबह दूसरे ग्लोरी कप अंडर-13 का सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। मुकाबला सुपर क्रिकेट क्लब जूनियर ने आठ विकेट से जीता। पहले खेलते हुए कारपेडिएम क्रिकेट अकादमी ने 8 विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए। जवाब में सुपर क्रिकेट क्लब जूनियर ने दो विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कविश गोयल नाबाद 131 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। वहीं आशुतोष 2 विकेट लेकर बेस्ट बॉलर रहे।