फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुनीता केजरीवाल ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
27 वर्ष पहले बिहार वाला परिदृश्य अब दिल्ली में भी दिखने का आसार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल की ओर से एक्स पर किए पोस्ट ने राजधानी का राजनीतिक पारा चढ़ा दिया। वहीं, भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के साथ-साथ अन्य लोग उनके मुख्यमंत्री बनने के कयास लगाने में जुट गए। भाजपा नेताओं ने कहा कि 27 वर्ष पहले बिहार वाला परिदृश्य अब दिल्ली में भी देखने को मिलने वाला है। वर्ष 1997 में लालू यादव के चारा घोटाले में फंसने के बाद पत्नी राबड़ी देवी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
विज्ञापन

केजरीवाल की गिरफ्तारी के करीब बीस घंटे बाद सुनीता ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर केजरीवाल की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री के इशारे पर होने का आरोप लगाया। उन्होंने दिल्ली की जनता को संबोधित पोस्ट में कहा कि आपके तीन बार चुने हुए मुख्यमंत्री को प्रधानमंत्री ने सत्ता के अहंकार में गिरफ्तार करवाया। सभी को तोड़ने में लगे हैं। यह दिल्ली के लोगों के साथ धोखा है। आपके मुख्यमंत्री हमेशा आपके साथ खड़े रहे हैं, अंदर रहें या बाहर, उनका जीवन देश को समर्पित है। जनता जनार्दन है, सब जानती है। समन भेजने के बाद केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका पहले से जताई जाने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें