पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुनील सैनी ने कहा कि धामी सरकार का हर फैसला युवाओं के हितों को सर्वोपरि रखते हुए होता है। उन्होंने हाल ही में निरस्त हुई यूकेएसएससी परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि युवाओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा को अब पुनः 16 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। सुनील सैनी ने कहा कि युवाओं की लगन और मेहनत के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि धामी सरकार युवाओं की सरकार है और 25,000 युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य यह दर्शाता है कि सरकार युवाओं के भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के हित में धामी सरकार ने कई बड़े फैसले लिए हैं जिसमें नकल विरोधी कानून भी एक महत्वपूर्ण फैसला है।