ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट के छोटी मिल्क स्थित श्री चित्रगुप्त मंदिर में प्रभु राम और चित्रगुप्त के समुख सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसमें चित्रांश समाज के साथ-साथ अन्य समाज के लोग शामिल हुए। संजयमणि ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि एकता, संवेदना और समाज के प्रति समर्पण की सजीव मिसाल बन गया। इस मौके पर विशाल सक्सेना, अजयलाल, श्याम सक्सेना, राकेश श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, पवन बंसल, शशांक वर्मा आदि मौजूद रहे। ब्यूरो