यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मंगलवार को शिक्षण कार्य होने के बाद गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। 20 मई से एक महीने के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं, शिक्षकों को विभागीय कार्यों के कारण स्कूल बुलाया जा सकता है। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश से पहले विद्यार्थियों को सिलेबस की तैयारी कराई गई है। साथ ही उन्हें एक महीने का गृह कार्य भी दिया जाएगा। ब्यूरो