यमुना सिटी। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में मंगलवार से गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो गईं हैं। अब 15 जून से दोबारा स्कूल खुलेंगे। इस बीच शिक्षकों ने बच्चों को गृह कार्य दिए और उनसे गर्मियों की छुट्टी के दौरान निरंतर पढ़ाई जारी रखने को कहा। सरकार के निर्देशानुसार परिषदीय विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र की शुरुआत हो गई थी। विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तकों का वितरण करने के साथ ही नए सत्र का सिलेबस भी पढ़ाया गया था, जिससे विद्यार्थी घर में रहते हुए पढ़ाई जारी रख सकें। स्कूलों में करीब 25 दिनों का अवकाश घोषित हुआ है। हालांकि गर्मी बढ़ने पर छुट्टियां और भी बढ़ाई जा सकती हैं। ब्यूरो