पिछले दो दिनों से देहरादून एयरपोर्ट पर खड़ा सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान बुधवार दोपहर करीब 12 बजे भारी गर्जना करता हुआ वापस लौट गया। सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान ने इंजन में तकनीकी खामी के चलते सोमवार दोपहर करीब 12 बजे देहरादून एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। मंगलवार को इंजीनियरों की टीम ने विमान में आई तकनीकी खामी को दूर किया, जिसके बाद यह विमान बुधवार को बरेली के लिए रवाना हुआ। विमान की भारी गर्जना से लोग आसमान की तरफ देखने लगे।