अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। अदालत ने 200 करोड़ की ठगी मामले में आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को जेल में टीवी देखने और गेम खेलने की अनुमति प्रदान की है। आरोपी ने जेल के अंदर अपने साथ हो रहे उत्पीड़न की शिकायत की थी। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने कहा सुकेश चंद्रशेखर सहित बिना किसी अपवाद के प्रत्येक आरोपी को टीवी देखने, खेलने आदि जैसी सुविधाएं समान रूप से प्रदान की जानी चाहिए। अदालत ने यह आदेश चंद्रशेखर द्वारा एक शिकायत के बाद पारित किया है जिसमें आरोप लगाया गया था कि जेल कर्मचारियों के खिलाफ उनकी शिकायत के बाद उन्हें सेंट्रल जेल नंबर 14 मंडोली से सेंट्रल जेल नंबर 13 मंडोली में स्थानांतरित कर दिया गया है।