फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुधा मूर्ति ने बच्चों संग किया संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। रामाज्ञा स्कूल में आयोजित संवाद सत्र के दौरान छात्रों, शिक्षकों और प्रबंधन को इंफोसिस फाउंडेशन की चेयरपर्सन सुधा मूर्ति ने संबोधित किया। मूर्ति ने कहा कि सरल उदाहरणों के जरिए बात करने से उसे समझना आसान होता है। ऐसे संवाद अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर देते हैं। सत्र के दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक द मैजिक ऑफ द लॉस्ट इयररिंग्स का भी उल्लेख किया। मूर्ति ने कहा कि छोटी-छोटी घटनाएं बच्चों के मन पर गहरा प्रभाव छोड़ सकती हैं। इस मौके पर रामाज्ञा ग्रुप के एमडी उत्कर्ष गुप्ता, डायरेक्टर रजनी गुप्ता, प्रिंसिपल रीना सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें